शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता तैयारी, ब्रीफिंग के बाद पुलिस ने MBPG कॉलेज क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में दिनांक 29.09.2026 को होने वाले छात्रसंघ निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में निर्वाचन ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश:
लिंगदोह कमेटी के अंतर्गत सभी मापदंडों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्य चौराहों, बैरियरों और प्रवेश द्वारों पर तैनात टीमें सक्रिय मोड में कार्य करेंगी।
प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग की जाएगी, ड्रोन टीमें लगातार एक्टिव रहेंगी।
मोबाइल टीमें अपने अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त पर रहेंगी।
जीरो जोन के अंदर छात्रों के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
क्राउड कंट्रोल पर विशेष फोकस रहेगा, अनावश्यक भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।
यातायात डायवर्जन ड्यूटियां वाहनों को लगातार मोबिलाइज रखेंगी, अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
सभी ड्यूटियां निर्धारित समय पर अपने प्वाइंटों पर पहुंचेंगी और अलर्ट मोड में रहेंगी।
मतगणना केंद्र पर तैनात ड्यूटियां शांति व्यवस्था बनाए रखेंगी।
कॉलेज कैंपस के भीतर व बाहर अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रीफिंग में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भी कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एमबीपीजी हल्द्वानी के प्रधानाचार्य डॉ. एन.एस. बनकोटी ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर आभार व्यक्त किया।
पुलिस बल की तैनाती:
चुनाव के लिए 06 GOs, 09 इंस्पेक्टर, 10 SO/SSI, 37 IC/OP/SI, 16 LSI, 30 अपर SI, 33 HC, 03 LHC, 77 कांस्टेबल, 34 महिला कांस्टेबल, 01 एंटी राइट, 01 टियर गैस, 02 फायर यूनिट तथा IRB/PAC की 01 कंपनी (डेढ़ सेक्शन) तैनात की गई है।
ब्रीफिंग के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया।
इस दौरान सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक यातायात भूपेश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।







