शांतिपूर्ण छात्रसंघ चुनाव के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैद, शहर में बढ़ी निगरानी

नैनीताल, 29 सितंबर। छात्रसंघ चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस के अनुसार डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, तिकोनिया, नरीमन तिराहा काठगोदाम, कॉलटैक्स तिराहा सहित सभी प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं। आने जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page