लाखनमण्डी में आम का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

चोरगलिया में बारिश का कहर, पेड़ गिरने से मकान दबे, पुलिस ने समय पर पहुंचकर बचाई जानें

चोरगलिया। क्षेत्र में 27 सितंबर 2026 को हो रही भारी बारिश के बीच चोरगलिया पुलिस ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दो क्षतिग्रस्त मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लाखनमण्डी में एक विशाल आम का पेड़ गिरने से दो मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लाखनमण्डी, चोरगलिया में भारी बारिश के कारण आम का पेड़ दो मकानों पर गिर गया है। सूचना पर चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

मौके पर पाया गया कि पेड़ गिरने से अतीक अहमद पुत्र मो. शाहिद, निवासी मस्जिद रोड, लाखनमण्डी के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06AB7823 स्प्लेंडर सहित अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया।

वहीं मुकेश राम पुत्र हरीश राम, निवासी लाखनमण्डी के मकान पर भी पेड़ गिरा। हादसे में उनके पिता हरीश राम पुत्र मथुरा प्रसाद, उम्र 49 वर्ष के हाथ में चोट आई, जबकि उनकी पुत्री मुस्कान, उम्र 18 वर्ष को भी हल्की चोटें आई हैं।

चोरगलिया पुलिस ने मकान के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। पेड़ गिरने से दोनों मकानों और उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page