रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास दर्दनाक टक्कर, ई-रिक्शा में सवार 13 में से 3 की जान गई

हरिद्वार। रुड़की-लक्सर मार्ग पर थीथौला के पास रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे। क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।







