रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 780 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार

टुक-टुक से नशा बेचता अभियुक्त गिरफ्तार, 2,820 रुपये नकद भी बरामद

रामनगर। “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग/गश्त के दौरान टुक-टुक (रजिस्ट्रेशन संख्या UK19E R0501) में सवार अभियुक्त नदीम पुत्र मौ. अजीम (29), निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर को टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट से करीब 200 मीटर पहले गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 240 कैप्सूल ट्रामाडॉल हाइड्रोक्लोराइड (स्पास रॉक्स कैप्सूल) व 540 टैबलेट अल्प्रा 20 लैम बरामद कीं। इसके अतिरिक्त 2,820 रुपये नकद भी बरामद हुए, जिन्हें अभियुक्त ने पूछताछ में नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित करना बताया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 296/2026, धारा 8/22/27/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम में उ.नि. देवेन्द्र राजपूत (चौकी प्रभारी छोई), हे.का. नवीन पाण्डे, का. जसवीर सिंह व का. भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page