रानीबाग में बड़ा हादसा टला, नदी के बीच फंसे 32 वर्षीय युवक को पुलिस टीम ने सुरक्षित निकाला

काठगोदाम। दिनांक 17.09.2026 को कोतवाली काठगोदाम को सूचना प्राप्त हुई कि चित्रशाला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी में बह गया है तथा नदी के बीच में फंसा हुआ है।
सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर सकुशल बचा लिया।
बचाए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई है।
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे:
वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
उप निरीक्षक दिलीप कुमार
कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी
कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।






