युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में

लैंसडौन। उत्तराखंड के गढ़वाल के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडौन की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार भर्ती रैली 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। इसमें गढ़वाल क्षेत्र के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत भाग ले सकेंगे।

रैली में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (यूपी एवं यूके) तथा अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से भर्ती रैली में शामिल होने से पहले अपने प्रवेश पत्र, मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्धारित कागजात तैयार रखने तथा भर्ती संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आने की भी सलाह दी गई है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page