यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु नैनीताल पुलिस प्रातः से ही मुस्तैद!

डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल और श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार सहित सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।
वीकेंड और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस के जवान सुबह से ही अपने निर्धारित पॉइंट्स पर तैनात हैं।
पुलिस की अपील:
आमजन एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का ही पालन करें और निर्धारित मार्गों एवं डायवर्जन का प्रयोग करें।
ट्रैफिक प्लान का पालन करने से यातायात सुचारू रहेगा और आपकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम होगी।
नैनीताल पुलिस – आपकी सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता।
मीडिया सेल, जनपद नैनीताल







