मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान एस मोड़, गैस गोदाम रोड, मुखानी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया। चेकिंग में उसके पास मौजूद एक बैग से 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त सूरज सिंह धपोला पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, नियर रिया पैलेस, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
बरामदगी:
55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब
पुलिस टीम:
कांस्टेबल रविंद्र खाती
कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला







