भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सादगी से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

हरिद्वार, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. के.पी.एस. चौहान, पूर्व प्रदेश सह-संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर डॉ. के.पी.एस. चौहान ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है और देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।
डॉ. चौहान ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा, जनकल्याण और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा देश के वीर जवानों के लिए एक नवंबर से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की योजना को मंजूरी दिए जाने का भी स्वागत किया और इसे सैनिकों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में डॉ. आवेश चौहान, डॉ. ब्रज भूषण कुमार चांदीवाल, डॉ. हरबंस सिंह, अश्वनी कुमार, जगबीर सिंह, जगदयाल, मो. नौशाद शेख, मो. नसीर, मो. मुश्ताक, देव राजपूत, अविनेश कौशिक, सत्यवीर चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







