भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई

नैनीताल, 1 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान पर शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई। इसके साथ ही दुकान पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी, जिससे ग्राहकों को शराब के निर्धारित मूल्य की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
उपजिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालक को शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने तथा दुकान में मूल्य सूची को स्पष्ट एवं प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली नहीं करने की हिदायत भी दी।
प्रशासन की इस कार्रवाई को शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य और उपभोक्ता हितों से जुड़े नियमों के अनुपालन की निगरानी के क्रम में देखा जा रहा है।







