बड़े वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा आस्था और सैलानियों का सैलाब, सड़कों पर उतरी पुलिस – कैंची धाम में भारी भीड़, दो दिन वन-वे रहेगा ट्रैफिक

नैनीताल। बड़े वीकेंड और श्री कैंची धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था के चलते जनपद नैनीताल में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी आमद हो रही है। प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।

बढ़ते दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं सड़कों पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर यातायात व रूट व्यवस्था का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुचारु यातायात के निर्देश दिए। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह सहित सभी सीओ, थाना प्रभारी, यातायात और सीपीयू सड़कों पर मोर्चा संभाले हुए हैं।

03 और 04 अक्टूबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान:

आज 03 अक्टूबर शाम का प्लान:
शाम 05:00 बजे के बाद वन-वे व्यवस्था लागू होगी। भीमताल तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर एग्जिट कराया जाएगा।
शाम 05:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को लगभग 03 घंटे के लिए नियंत्रित / रोका जाएगा, ताकि एग्जिट ट्रैफिक सुचारु हो सके।

कल 04 अक्टूबर रविवार शाम का प्लान:
शाम 04:00 बजे से रात 10:00 बजे तक 06 घंटे के लिए हल्द्वानी / काठगोदाम (हाइडल तिराहा, नरीमन तिराहा, काठगोदाम थाना) से नैनीताल, भीमताल और भवाली की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा।
इस अवधि में नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल और भवाली से आने वाले वाहनों के एग्जिट को प्राथमिकता दी जाएगी।
नैनीताल, भीमताल, भवाली जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

पुलिस ने सड़कों के किनारे अनाधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कैंची धाम और प्रमुख स्थलों पर शटल सेवा और निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

नैनीताल पुलिस की अपील:
वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें, सड़क किनारे न लगाएं।
वन-वे और डायवर्जन का पालन करें।
ओवरटेक और गलत लेन से बचें।
कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु कार-पूलिंग और शटल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें।
पुलिस के निर्देशों का पालन करें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page