प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हल्द्वानी, 17 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

हल्द्वानी शहर में नगर निगम, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, विभिन्न पार्कों और प्रमुख चौराहों सहित कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया चौराहा, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मुखानी चौराहा और कठघरिया चौराहा आदि स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए।

कार्यक्रम के साथ शहर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा कार्य भी आयोजित किए गए।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’

जनपद नैनीताल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में शिविर आयोजित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट, सचिव प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, सीएमओ डॉ. एमपी पंत, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल तथा सफाई निरीक्षक कार्तिक, शुभम और दीपक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page