पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर हल्द्वानी में धूमधाम से मनी गांधी-शास्त्री जयंती

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर, हल्द्वानी में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता संदेश दिया।
इसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे प्रधानाचार्य श्री चंद्र प्रकाश भट्ट जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर प्रधानाचार्य महोदय, समस्त स्टाफ, बीएड प्रशिक्षुओं, आगंतुकों और छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री चंद्र प्रकाश भट्ट जी ने की और कार्यक्रम के समन्वयक श्री पुरुषोत्तम सिंह बिष्ट जी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति मजगाई और डॉ. हेमंत जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन परिचय डॉ. हेमंत जोशी और श्री भगवती प्रसाद उप्रेती जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन श्री विनोद कांडपाल और श्री अजय साहू जी द्वारा किया गया।
इसके बाद गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन श्री गिरधर सिंह मनराल जी के मार्गदर्शन किया गया।
विद्यालय में इसके पश्चात् श्री प्रेम प्रकाश गरजोला और इको क्लब प्रभारी डॉ प्रीति मजगाई के निर्देशन में स्वच्छता और साफ सफाई का कार्यक्रम भी रखा गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और आगंतुकों को मिष्ठान वितरण किया गया। सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।







