नैनीताल पुलिस का विशेष अभियान: मानव तस्करी, बाल अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, हरिपुर जमन सिंह, हल्द्वानी में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी, बाल अपराध, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क करते समय सावधानी बरतने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि अपराधों के प्रति जागरूकता और समय पर सूचना देना अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
म0उ0नि0 श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल, हे0कानि0 प्रकाश भंडारी (साइबर टीम)
कानि0 गोविन्द मेहरा







