नशा तस्करों पर रामनगर पुलिस का शिकंजा: एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी, लाखों का गांजा पकड़ा

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां भी बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 सितंबर को गुल्लरघट्टी क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
कामेश त्यागी के घर की तलाशी में उसके कमरे से 800 ग्राम अवैध गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व गांजे की पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद हुईं। आरोपी मौके पर पुड़िया बनाते हुए पकड़ा गया। विजय सागर के कमरे से 465 ग्राम गांजा, भरत उर्फ बब्लू के घर से 975 ग्राम गांजा व पन्नियां बरामद हुईं। अजीम के घर पर दबिश के दौरान उसकी पत्नी नाजिया गांजे की पुड़िया बनाते हुए मिली, जिसके कब्जे से 3.798 किलोग्राम अवैध गांजा व पन्नियां बरामद हुईं। वहीं नगमा के कब्जे से 1.405 किलोग्राम गांजा व पुड़िया बनाने में प्रयुक्त पन्नियां बरामद की गईं।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 289/26, 290/26, 291/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कामेश त्यागी पुत्र नन्हे सिंह, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर, उम्र 29 वर्ष
भरत उर्फ बब्लू पुत्र भगवान दास, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर, उम्र 52 वर्ष
विजय सागर पुत्र भगवान दास, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर, उम्र 46 वर्ष
नाजिया पत्नी अजीम, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर, उम्र 23 वर्ष
नगमा पत्नी मोहसीन, निवासी गुल्लरघट्टी नई बस्ती, रामनगर, उम्र 28 वर्ष
आपराधिक इतिहास: अभियुक्त कामेश त्यागी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी पीरूमदारा वीरेन्द्र बिष्ट, चौकी प्रभारी मालधन मनोज सिंह अधिकारी, चौकी प्रभारी ढेला जोगा सिंह, चौकी प्रभारी गर्जिया हर्ष बहादुर पाल, उ0नि0 सुष्मिता राणा, हे0का0 गगन भण्डारी, हे0का0 जगदीश प्रसाद, का0 महबूब आलम, का0 संजय सिंह, का0 अशोक कम्बोज, का0 अमित गहलोत, का0 विनित चौहान, म0का0 उषा व म0का0 ह्रदेश कौर शामिल रहे।







