धौलाखेड़ा उपकेंद्र में फीडर सेग्रीगेशन कार्य, 5 अक्टूबर को पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हल्द्वानी। ग्रामीण हल्द्वानी के कई इलाकों में सोमवार, 5 अक्टूबर को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से धौलाखेड़ा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में फीडर सेग्रीगेशन का कार्य कराया जाना है। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता के अनुसार 132/33 केवी जीआईएस उपकेंद्र धौलाखेड़ा (पिटकुल) से संबंधित कार्य के लिए शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान धौलाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े वर्ल्ड बैंक, हल्द्वानी, सोयाबीन, इंडस्ट्रीयल, हल्दूचौड़, हाथीखाल और डूंगरपुर 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली प्रभावित
पाडलीपुर, जयपुर खीमा, तेजपुर नेगी, गंगारामपुर, गंगापुर, पदमपुर देवलिया, सुपी भगवानपुर, धौलाखेड़ा, अर्जुनपुर, हैड़ागज्जर, फत्ताबंगर, हिम्मतपुर मोटाहल्दू, हरिपुर शिवदत्त, दुर्गा भगवानपुर, मोटाहल्दू, हरिपुर तुलाराम, हरिपुर पूर्णानंद, कपूर फार्म, दुम्काबंगर उमापति, हरिपुर लच्छी, इंद्रपुर, बच्ची नवाड़, कृष्णा नवाड़, भानदेव नवाड़, हरिपुर भानदेव, धनपुर, जग्गीबंगर, बच्चीपुर, सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ जग्गी, बमेठाबंगर खीमा, तुलारामपुर, भवानीपुर हरसिंह, गौजाजाली, आंवला चौकी, हाथीखाल, हरिपुर केशव, किशनपुर सकुलिया, बकुलिया, खड़कपुर, भवान सिंह नवाड़, भवानीपुर कृष्णा, दुर्गापालपुर परमा, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर, डूंगरपुर, नाथूपुर, हिम्मतपुर चौम्वाल, हल्दूचौड़ परमा, हल्दूचौड़ जैराम, दीना, दौलिया, दौलिया डी क्लास और देवरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुरक्षा को लेकर यूपीसीएल की अपील
यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कार्य के दौरान कार्यस्थल के आसपास आवागमन न करें और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बच्चों तथा पालतू पशुओं को भी विद्युत कार्यस्थल से दूर रखने की सलाह दी गई है।
विभाग के अनुसार फीडर सेग्रीगेशन का कार्य तकनीकी रूप से जटिल है। ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन की निर्धारित अवधि में कुछ बदलाव संभव है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।







