दोगांव–डोलमार के बीच मलवे से ठप हुआ मार्ग, SSP के निर्देश पर जेसीबी से हटाई बाधा, यातायात सुचारू

हल्द्वानी। हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के मध्य मलवा आ जाने से यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया।

SSP नैनीताल स्वयं मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यातायात को शीघ्र सुचारू कराने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जेसीबी को तत्काल मौके पर सक्रिय कर बाधा हटाने की कार्यवाही की गई।

मौके पर पुलिस टीम ने यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराया, जिससे मार्ग पर फंसे वाहन चालक और यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page