दिवंगत पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी को पत्रकार कल्याण कोष से मिली 5 लाख रुपये की सहायता

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर 2026। मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं सांध्य दैनिक कुमायूं टाइम्स के संपादक रहे स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सरोजनी गुप्ता को पत्रकार कल्याण कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय पत्रकार के परिजनों ने आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से मिली इस सहायता को दिवंगत पत्रकार के परिवार के लिए सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।








