दावे-आपत्तियों की सुपर चेकिंग के लिए हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी/देहरादून, 27 सितंबर। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे-आपत्तियों की सुपर चेकिंग के लिए निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण किया। दुम्का ने रानीपुर और झबरेड़ा, जबकि नेगी ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में दावे-आपत्तियों की सुपर चेकिंग की।
वहीं, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जसपुर विधानसभा के भाग संख्या 15, रुद्रपुर के भाग संख्या 38 एवं 87 में फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच की।
नैनीताल जनपद में उन्होंने लालकुआं विधानसभा के भाग संख्या 62 एवं 71 तथा हल्द्वानी विधानसभा के भाग संख्या 106 में भी दावे-आपत्तियों से संबंधित प्रपत्रों की स्थलीय जांच कर सुपर चेकिंग की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से आवश्यक जानकारी ली तथा निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों की जांच की।







