“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कार्रवाई, गौला पार्किंग से 21 वर्षीय युवक स्मैक सहित पकड़ा

हल्द्वानी। नशा तस्करों के खिलाफ नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान एवं “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग, कोतवाली बनभूलपुरा से एक व्यक्ति के कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
मो. फूलबाबू पुत्र मो. सलीम, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।

बरामदगी:
3.39 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम:
उप निरीक्षक जगवीर सिंह
हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह
कांस्टेबल दिलशाद अहमद


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page