टेढ़ा बैरियर पर बड़ी कार्रवाई: 9 लाख कीमत का अवैध लीसा जब्त, चालक हिरासत में

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध लीसा की बड़ी खेप बरामद की है।
दिनांक 22.09.2026 को कोतवाली रामनगर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक कैंटर वाहन में अवैध लीसा सीताबनी रोड की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया और वन विभाग को सूचित कर टेढ़ा स्थित वन बैरियर पर संयुक्त चेकिंग प्रारंभ की गई।

चेकिंग के दौरान कैंटर वाहन संख्या UK18CA-9562 आता दिखाई दिया। रोककर चेक करने पर वाहन के अंदर से कुल 390 टीन अवैध लीसा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र स्व. श्री टीकम सिंह, निवासी च्यूटीगाढ़, धारी, जनपद नैनीताल, उम्र 39 वर्ष बताया।
बरामदगी का विवरण:
390 टीन अवैध लीसा
वाहन: कैंटर संख्या UK18CA-9562
अनुमानित बाजार कीमत: करीब 9 लाख रुपये
बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR No. 300/2026, धारा 26/52 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।







