जगतपुर गौलापार में डीएम ललित मोहन रयाल ने शुरू कराई धान कटाई, किसानों से किया संवाद

हल्द्वानी, 27 अक्टूबर। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में धान कटाई की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी फसल, उपज, न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। उनके अथक परिश्रम से ही प्रत्येक नागरिक तक अन्न पहुंचता है। उन्होंने खेतों में किसानों की मेहनत और फसल देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा किसानों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डांगी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।







