छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP नैनीताल ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग में SSP ने तिकोनिया से आगे सभी होटल, ढाबे एवं ठेलों को बंद कराने के निर्देश दिए। सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसके अलावा सभी पार्कों में पब्लिक एड्रेस/अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे पार्कों में समय-समय पर एकत्र होने वाली भीड़ को अनाउंसमेंट के माध्यम से तत्काल हटाया जा सके। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं लगातार निगरानी सुनिश्चित की गई है।

पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं प्रभावी चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page