चेकिंग के दौरान मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता, कच्ची व देसी मसालेदार शराब के साथ दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में मुखानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पहला मामला: 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
दिनांक 16 सितंबर 2026 को चौकी आम्रपाली क्षेत्र में पीपल पोखरा मार्ग, लामाचौड़ खास के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बकसीश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी हरिपुरा हरसान, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद हुई।

इस संबंध में थाना मुखानी पर मु0FIR नं0 148/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अविनाश मौर्य, प्रभारी चौकी आम्रपाली, हे0का0 मोहन सिंह और का0 कुंदन सिंह शामिल रहे।

दूसरा मामला: 59 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद
इसी दिन रात्रि में एस मोड़ को जाने वाले रास्ते पर मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सुमित आर्या पुत्र खीमराम आर्या, निवासी हरिपुर नायक, वार्ड नं0 46, विक्टोरिया नं0 1, मुखानी हल्द्वानी, उम्र 19 वर्ष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से एक गत्ते की पेटी में 48 जूली टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब व दूसरे बैग से 11 माल्टा टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब, कुल 59 टेट्रा पैक बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना मुखानी पर मु0FIR नं0 149/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उ0नि0 बसंत बल्लभ पंत, का0 सुनील आगरी और का0 दिगंबर ज्याला शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page