गांधी-शास्त्री जयंती पर दीपक रावत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
आयुक्त ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आयुक्त कैंप कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।







