गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस का शिकंजा: 3 तस्कर गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज

नैनीताल। गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को घोषित ड्राई डे के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी की चौकी भोटियापड़ाव और कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक / पाउच देशी शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत सीज किया गया।
1. चौकी भोटियापड़ाव की कार्रवाई:
पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कां. सतबीर सिंह, कां. विजय भारद्वाज, कां. मुकेश सिंह और कां. धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में रजत दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर निवासी वेलांजलि लॉज, हल्द्वानी और राजू पांडे पुत्र पवन पांडे निवासी वर्कशॉप लाइन, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। दोनों से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब (टेट्रा पैक) बरामद हुई। रजत दिवाकर के विरुद्ध धारा 60/72 और राजू पांडे के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। रजत की स्कूटी को सीज कर दिया गया।

2. कोतवाली काठगोदाम की कार्रवाई:
काठगोदाम से हैड़ाखान मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कां. मोहन जोशी और कां. करतार सिंह की टीम ने अभियुक्त दिनेश कुमार वहलिया पुत्र किशन कुमार वहलिया निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई। कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 121/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।







