गांधी और शास्त्री जयंती पर एसएसपी नैनीताल ने किया प्रतिमा अनावरण और माल्यार्पण

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने समस्त पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान है। बापू से हमें सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता तथा शास्त्री जी से मेहनत और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। सभी पुलिसकर्मी उनके आदर्शों पर चलते हुए ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करें और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहें।

स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई जा रही इस जयंती पर एसएसपी द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को उत्साहवर्धन हेतु उपहार भी वितरित किए गए।

इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक दूरसंचार राजकुमार बिष्ट समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए।

साथ ही एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल में और एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में कार्यालय स्टाफ के साथ माल्यार्पण किया गया। जनपद के सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने भी अपने कार्यालयों में जयंती हर्षोल्लास से मनाई।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page