कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, योजनाओं की दी जानकारी

कालाढूंगी  विधानसभा । आंगनबाड़ी केंद्र, जयपुर पाडली में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना तथा महालक्ष्मी किट वितरण सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के भाव से प्रेरित होकर सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी और उनका प्रभावी लाभ दिलाना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि सेवा के माध्यम से जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए और महिलाओं एवं बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page