काठगोदाम पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत अभियुक्त तिलक उर्फ डैनी को किया जिला बदर

काठगोदाम (नैनीताल)। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तिलक उर्फ डैनी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी बद्रीपुर, काठगोदाम को जिला बदर कर दिया।
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को काठगोदाम पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम के नेतृत्व में अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर जिला बदर किया गया। पुलिस ने जिलाधिकारी महोदय के आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया।







