कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा: आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी शोक सलामी

नैनीताल, 01 अक्टूबर 2026: पुलिस लाइन, नैनीताल में नियुक्त आरक्षी श्री प्रकाश नैनवाल का दिनांक 30 सितम्बर 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से समस्त नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत आरक्षी के सम्मान में पुलिस लाइन नैनीताल में शोक सलामी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, सीओ लालकुआं श्री विमल प्रसाद प्रतिसार एवं निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह द्वारा दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी दी गई तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दुःखद एवं भावुक बेला में दिवंगत आरक्षी श्री प्रकाश नैनवाल के परिजन भी पुलिस लाइन में उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शोक संतप्त परिजनों के दुःख में सहभागी बनते हुए उन्हें ढांढस बंधाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करें।







