ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 अभ्यस्त वारंटी गिरफ्तार

NBW और धारा 82 CrPC की कार्रवाई के बाद पुलिस ने दबोचे लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी

लालकुआं। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत बिंदुखत्ता पुलिस ने दो अभ्यस्त वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

NBW और धारा 82 CrPC के बाद गिरफ्तारी

चौकी बिंदुखत्ता पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) तथा धारा 82 CrPC की उद्घोषणा/आदेशिका की तामीली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस टीम के प्रयासों के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह
2. जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह

निवासी: धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
  • कानि. प्रहलाद सिंह
  • कानि. दयाल नाथ

नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page