ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ठगी के मामले में लंबे समय से फरार NBW वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में फरार एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालकुआं पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग व दबिश अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर वाद संख्या 498/2022, धारा 420 भादवि से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।








