एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार जारी, लालकुआँ में 02 फरार वारंटी गिरफ्तार

लालकुआँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी लालकुआँ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उप निरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने दिनांक 15.09.2026 को लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण इस प्रकार है-
1. कार्तिक तिवारी पुत्र दीपू तिवारी, निवासी राधाबगर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ, जनपद नैनीताल। इसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 4242/2024, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में माननीय न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था।
2. बिट्टू मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या, निवासी सकुलिया, हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ, जनपद नैनीताल। संबंधित प्रकरण FIR No. 71/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।








