उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर, 2026 उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में तथा देश को परतंत्रता से मुक्त कराने में दोनों महान विभूतियों की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी विचारधारा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का उद्घघोष आज भी हर भारतीय को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला व मीडिया सेंटर कार्यालय के सभी कार्मिकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।






