आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया और स्वछता अभियान में भाग लिया
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह, ट्रस्टी श्री भुवन चंद्र उपाध्याय एवं सलाहकार डॉ. बी.एस. भाकुनी ने विद्यार्थियों को गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा सत्य, सादगी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। समस्त आर्डन परिवार ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।







