अवैध शराब पर नैनीताल पुलिस का प्रहार: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 तस्कर गिरफ्तार, 200 से अधिक पव्वे और पाउच बरामद

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस ने 3 अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी, देसी और कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह, सीओ हल्द्वानी रविकांत सेमवाल और सीओ लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस ने 04 अक्टूबर को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

केस 1 – मंगलपड़ाव घास मंडी, हल्द्वानी
कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव दीपक सिंह कार्की की टीम ने अंबा विहार बरेली रोड निवासी रजत रावत पुत्र हरि सिंह रावत को पकड़ा। उसके पास से 100 क्वार्टर और 4 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

 

केस 2 – वर्कशॉप लाइन बरसाती नहर, हल्द्वानी
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कृपाल सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान गगन सिंह उर्फ अंडा पुत्र स्व. परमजीत सिंह (32 वर्ष), निवासी नैनीताल रोड को गिरफ्तार किया। आरोपी Ola स्कूटी की डिक्की में शराब भरकर रात में दुकान बंद होने के बाद अवैध बिक्री कर रहा था। उसके पास से 48 पव्वे देसी मसालेदार माल्टा और 8 क्वार्टर Imperial Blue बरामद हुए। पुलिस ने धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को धारा 72 के तहत सीज कर दिया है।

केस 3 – इमलीघाट बिंदुखत्ता, लालकुआं
लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी की टीम ने गश्त के दौरान धौराडाम नाजीमाबाद किच्छा निवासी सूरज सिंह पुत्र जीत सिंह को पकड़ा। उसके पास से सफेद कट्टे में 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। कोतवाली लालकुआं में FIR No. 154/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page