सड़क सुरक्षा माह के तहत रामनगर पुलिस ने मेडिकल कैंप लगाकर 80 वाहन चालकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान/ मेडिकल कैंप लगाकर वाहन चालकों के हेल्थ चेक अप करने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार तथा निरीक्षक यातायात श्री वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में रामदत्त जोशी राजकीय चिकित्सालय की टीम द्वारा डिग्री कॉलेज रामनगर परिसर में हेल्थ शिविर का आयोजन कर 80 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page