लोहाघाट में दर्दनाक हादसा, 34 यात्रियों की जान बचाकर खुद जिंदगी हार गया चालक

लोहाघाट, (चम्पावत), उत्तराखण्ड के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक बेनीराम ने अद्भुत साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। बस के अचानक ब्रेक फेल होने पर उन्होंने घबराने के बजाय अनियंत्रित बस को सड़क किनारे दीवार से टकरा दिया, जिससे बस में सवार 34 यात्रियों की जान बच गई।

दुर्भाग्यवश, यात्रियों को सुरक्षित बचाने की इस कोशिश में चालक बेनीराम की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। एक चालक के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और अंतिम सांस तक यात्रियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका साहस और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page