वीकेंड/NEET परीक्षा के दृष्टिगत (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 20.06.2026 व 21.06.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️ प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 06:00 बजे से 23:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।

मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहनों को
▪️गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।
▪️कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त भारी वाहनों को लामाचौड़ के पास रोका जाएगा।

◼️बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

◼️ दिनांक 20/21.06.2026 को आवश्यक सेवा वाले वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ दिनांक 20/21.06.2026 को समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी भेजा जाएगा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page