सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फुटबॉल कोच चार्ली पोमराय और स्कूल प्रशासक सुरेश चंद्र मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

छात्र परिषद के पदाधिकारी

– कृष्णा बिष्ट – स्कूल की छात्रा कप्तान
– प्रियांशु भट्ट – स्कूल का छात्र कप्तान
– इशिता जोशी – स्कूल अनुशासन प्रभारी
– राधिका ठठोला – सांस्कृतिक कप्तान
– मानसी जोशी – स्कूल उप कप्तान
– सात्विक रौतेला – सांस्कृतिक उपकप्तान
– पार्थ जोशी – खेल कप्तान
– दिव्यांश सिंह – खेल उप कप्तान

सदन कप्तान

– गांधी सदन – निशिता जोशी (कप्तान), अंजलि रैकवाल (वरिष्ठ उप कप्तान), मानवी पांडे (कनिष्ठ उप कप्तान)
– रमन सदन – प्रेरणा नेगी (कप्तान), वैष्णवी पालीवाल (वरिष्ठ उप कप्तान), विभु अग्रवाल (कनिष्ठ उप कप्तान)
– सुभाष सदन – जिज्ञाशु जोशी (कप्तान), आराधना चौहान (वरिष्ठ उप कप्तान), नम्रता जोशी (कनिष्ठ उप कप्तान)
– टैगोर सदन – हर्षिता जोशी (कप्तान), जयंतिका तेवरी (वरिष्ठ उप कप्तान), निकिता पांडे (कनिष्ठ उप कप्तान)

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि फुटबॉल कोच चार्ली पोमराय ने छात्रों को प्रभावी नेतृत्व की कला सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पढ़ाई के दौरान ही नेतृत्व करने का अवसर मिलना एक बड़ी बात है।

स्कूल प्रशासक का संबोधन

स्कूल प्रशासक सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि छात्र परिषद के सभी सदस्यों को टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है और स्कूल प्रशासन के द्वारा सतत मार्गदर्शन हमेशा ही सफलता की कुंजी होता है।

….

एडवरटाइजिंग के लिए 9410515774 पर सम्पर्क करें 


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण