लेखपालों की हड़ताल: अंस निर्धारण की परेशानी को लेकर तहसील में धरना

हल्द्वानी 27 मई  तहसील में लेखपालों ने अंस निर्धारण की परेशानी को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर के लेखपाल एकजुट होकर हड़ताल में बैठे हैं।

क्या है अंस निर्धारण की परेशानी?

लेखपालों का कहना है कि अंस निर्धारण के लिए कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण पुरानी जमीनों का कितना अंस बिका है और कितना बचा है, उसका खतौनी में उल्लेख नहीं हो पा रहा है। पुरानी रजिस्ट्री में खेत खाता मध्य से हुई रजिस्ट्री में कितना अंस बिकता है और कितना बचता है, इसका कोई जिक्र नहीं है।

लेखपालों की मांग

लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के कारण तहसीलों के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

हड़ताल में शामिल लेखपाल

हड़ताल में जीतेन्द्र मिश्रा, दीपक नेगी, आशुतोष, संजय तिवारी, राहुल आर्या, गोपाल बिष्ट, दीपक टम्टा , दुर्योधन सिंह पंचपाल ,गिरीश दुर्गापाल ,रणवीर चौहान, अरुण वर्मा, चंद्र शेखर भट्ट, मनोज रावत, मीना कोहली, अनिता पाण्डेय, मिनाक्षी, हर्षिता अधिकारी, रंजना आर्य, पूनम, पूजा आर्य, दीक्षा मेहता ,नैंसी राणा ,गीता जोशी ,सहित कई लेखपाल शामिल हैं।
हल्द्वानी से दीपक बमेठा की रिपोर्ट


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण