देहरादून में अंतरराष्ट्रीय कृषि महोत्सव की तैयारियां जोरों प

देहरादून, 20 मई 2025 – आगामी माह में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कृषि महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने हेतु आज कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
*कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक पर होगा जोर*
इस महोत्सव में कृषि संस्थानों, विश्वविद्यालयों व एग्री स्टार्टअप्स द्वारा कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक पर किए जा रहे शोध पर प्रस्तुतीकरण तथा फसलों के उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। इससे उत्तराखंड के किसान भाइयों को विश्वभर में उपयोग की जा रही तकनीकों के विषय में जानकारी मिलेगी।
*स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच*
इस महोत्सव में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, मिलेट्स से बने विभिन्न उत्पादों तथा विभिन्न प्रदेशों के लोकल उत्पादों के स्टॉल्स व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह कृषि महोत्सव प्रदेश के कृषि व उद्यानिकी उत्पादों को एक वैश्विक मंच प्रदान कर, देश एवं विदेश में हमारे स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*किसानों की आय बढ़ाने में सहायक*
यह महोत्सव हमारे किसान भाइयों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान कर, उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक होगा।

