ग्राम- कालाआगर, क्वेराल में एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

दिनांक 14.08.2026 को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा मुन्नी मेवाड़ी, ग्राम प्रधान -कालाआगर के आग्रह पर सचल पशु चिकित्सालय, भीमताल द्वारा अतिवृष्टि एवं विकट परिस्थितियों में विकास खंड ओखलकांडा के ग्राम- कालाआगर, क्वेराल में एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान लगभग 21बड़े पशुओं तथा 11छोटे पशुओं को विभिन्न संक्रामक एवं सामान्य बीमारियों की रोकथाम हेतु औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही श्वान (कुत्तों) में एंटी-रेबीज टीकाकरण का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
शिविर में डॉ. विनिता टोलिया (पशु चिकित्सा अधिकारी, सचल), सरिता तड़ागी (पशु चिकित्सा फार्मेसीअधिकारी , सचल,भूपाल गोस्वामी, (वैक्सीनेटर),कृष्ण पाल (पशुधन सहायक) आशीष कुमार (वाहन चालक), संजय कुमार, (पैरावेट,थलाड़ी)द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page