नैनीताल जिले में राजस्व विभाग के बड़े पैमाने पर तबादले, जिलाधिकारी वंदना ने जारी किए आदेश

नैनीताल। उत्तराखंड में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत नैनीताल जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी वंदना ने जिले में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी), राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के तबादले के आदेश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के तबादले:

क्रमांक नाम पदनाम गृह तहसील वर्तमान तैनाती स्थानांतरित तहसील टिप्पणी

1 प्रेम प्रकाश गोस्वामी राजस्व उपनिरीक्षक कालाढूंगी नैनीताल श्रीकैचीधाम –
2 यशपाल सिंह बिष्ट राजस्व उपनिरीक्षक रामनगर नैनीताल बेतालघाट –
3 विजय सिंह राजस्व उपनिरीक्षक रानीखेत श्रीकैचीधाम खनस्यूँ –
4 हेमन्त कुमार वर्मा राजस्व उपनिरीक्षक श्रीकैचीधाम खनस्यूँ नैनीताल –
5 ऊषा चौनाल राजस्व उपनिरीक्षक लालकुआँ बेतालघाट नैनीताल धारा 13, 14, 17(1) अनुरोध पर

राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के तबादले:

क्रमांक नाम पदनाम गृह तहसील वर्तमान तैनाती स्थानांतरित तहसील टिप्पणी

1 आरिफ हुसैन राजस्व उपनिरीक्षक रामनगर रामनगर लालकुआँ –
2 रंजना राजस्व उपनिरीक्षक नैनीताल रामनगर लालकुआँ –
3 लक्ष्मीनारायण यादव राजस्व उपनिरीक्षक हल्द्वानी लालकुआँ रामनगर –

रजिस्ट्रार कानूनगो के तबादले:

क्रमांक नाम पदनाम गृह तहसील वर्तमान तैनाती स्थानांतरित तहसील टिप्पणी

1 मोहित बोरा रजिस्ट्रार कानूनगो नैनीताल लालकुआँ रामगढ़ सुगम से दुर्गम स्थानांतरण
2 कैलाश चन्द्र रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीकैचीधाम खनस्यूँ नैनीताल दुर्गम से सुगम स्थानांतरण
3 हेमचन्द्र पलडिया रजिस्ट्रार कानूनगो खनस्यूँ धारी हल्द्वानी दुर्गम से सुगम स्थानांतरण
4 भूपेशचन्द्र रजिस्ट्रार कानूनगो नैनीताल सम्बद्ध बेतालघाट खनस्यूँ गृह तहसील एवं विभागीय कारण
5 पंकज कुड़ाई रजिस्ट्रार कानूनगो हल्द्वानी नैनीताल लालकुआँ धारा 17(1)(ख) के अंतर्गत
6 नईम अहमद रजिस्ट्रार कानूनगो हल्द्वानी हल्द्वानी धारी गृह तहसील होने के कारण
7 देशदीपक वर्मा रजिस्ट्रार कानूनगो गरूड़ नैनीताल – –

जिले में किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाधिकारी वंदना ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी समय पर अपने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण