बरसात मै आपदा से क्षतिगस्त मोटर मार्ग को सही करें अधिकारी – मंत्री कैड़ा

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा के सुड़ी, बेलगड़, मटियाल, लेटिबुगा, सुनकिया, सदबुगा आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना , मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), pmgsy,पेयजल,सिंचाई, और स्थानीय प्रशासन के जनपद नैनीताल के अधिकारियों को कहा है कि आपदा से कई pwd व pmgsy के मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, सिचाई नहर,पेयजल लाइन ध्वस्त हुई है, ग्रामीण क्षेत्र के आतंरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है ! जिस कार्य ग्रामीणों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है! मंत्री ने कहा जिनका पुनर निर्माण किया जाना अति आवश्यक है! मंत्री कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अदिकारियों को आपदा मद से मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, सिचाई नहर, ग्रामीणों के आतंरिक मार्गो अन्य कार्यों को करने के निर्देश दिए है!

मंत्री कैड़ा ने कहा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मे लगातार कार्य किया जा रहा है! हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page