राष्ट्रीय साॅख्यिकी दिवस 29 जून, 2026 इस बार “प्रशासनिक डेटा की क्षमता को अनलॉक करना” थीम पर आधारित गोष्ठी के साथ संपन्न

राष्ट्रीय साॅख्यिकी दिवस 29 जून, 2026, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 29 जून, को प्रो0 पी0 सी0 महालनोबिस की जयन्ती 2007 के पश्चात राष्ट्रीय साॅख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रो0 महालनोबिस का देश की आर्थिक योजना व साॅख्यिकीय के विकास पर विशेष योगदान रहा है। भारत सरकार के साॅख्यिकीय मन्त्रालय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय साॅख्यिकी दिवस आयोजित किया जाता है एवं प्रतिवर्ष एक राष्ट्रीय महत्व का विषय चयनित किया जाता है। विकसित राष्ट्र की ओर बढते कदम को देखते हुए इस वर्ष भी दिनाॅक 29 जून, 2026 को साॅख्यिकीय दिवस मनाया गया, जिसका विषय unlocking the potential of Administrative data नामक थीम पर आधारित था।
विकास भवन भीमताल में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में साॅख्यिकी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम श्री कमल सिंह मेहरा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा प्रो0 महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी में किये योगदानों का उल्लेख किया तथा सांख्यिकीय डाटा की उपयोगिता निर्णयन के क्षेत्र मे किस प्रकार उपयोगी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी। परियोजना अर्थशास्त्री श्री महेन्द्र सिंह जीना द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन हेतु सुझाव दिया गया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा वांछित सूचना आॅनलाईन साॅफ्टवेयर में उपलब्ध करायी जानी चाहिये, जिससे विभागोें से ससमय सूचना प्राप्त हो सके। श्री सुरेश लाल अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा आॅंकड़ों की महत्ता एवं गुणवत्ता के संदर्भ में जानकारी दी गयी। श्री भूवन चन्द्र, श्री भरतमणि कनौजिया, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री पंकज रावत, श्री संजय त्रिपाठी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, श्री दिनेश सिंह पागती, जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।







