नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “हरियाली तीज महोत्सव”
संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं ने बांधा समां


पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से शनिवार को नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।
स्वागत परंपरा
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण के प्रति नैनीताल पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। साथ ही श्रृंगार स्वरूप गजरा भी लगाया गया।
दीप प्रज्वलन और विशिष्ट अतिथिगण
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे*:
श्रीमती मीनाक्षी जोशी पत्नी श्री प्रशांत जोशी जिला जज नैनीताल, डॉ. रश्मि पंत (मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद नैनीताल), श्रीमती उर्मिला पींचा (पत्नी श्री देवेंद्र पींचा) उत्तराखंड सेल टैक्स एंड जीएसटी, श्रीमती निर्मला पंत (जिला क्रीड़ाधिकारी), डॉ0 प्रभा पंत (शिक्षाविद) प्रो0 एवं विभागाध्यक्ष एम0बी0पी0जी0 हल्द्वानी, डॉ0 रश्मि पंत (मनोविज्ञान) महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी नैनीताल।
मुख्य आयोजक
डॉ. नंदिता अरकेल (पत्नी डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल)
सदस्य
श्रीमती विनीता जगदीश चौधरी (पत्नी डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल) एवं श्रीमती रीतू कत्याल (पत्नी श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी)।
उपरोक्त सभी महानुभाव तीज महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु जूरी सदस्य भी रहे।
सांस्कृतिक रंगत और विविध प्रतियोगिताएं
महोत्सव के दौरान पारंपरिक सावन के उल्लास और प्रतिभा प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिला:
पारंपरिक झूला: अतिथियों, आयोजकों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक सावन के झूले का जमकर आनंद उठाया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता (विशेष राउंड): इस प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बनाने के लिए रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी (Quiz) एवं रैंडम सॉन्ग डांस जैसी गतिविधियां करवाई गईं, जिसमें महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास और निपुणता का जलवा बिखेरा।
सोलो डांस (एकल नृत्य): महिलाओं व बच्चों द्वारा प्रस्तुत सोलो डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता: प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेहंदी और रंगोली सजाई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक एवं श्रीमती शालिनी मेहता (पत्नी श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी) द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम (Winners 🏆)
Solo Dance:
प्रथम: मीनाक्षी
द्वितीय: आरती
तृतीय: जानकी भंडारी
Teej Queen:
प्रथम: भावना पांडे
द्वितीय: शिवांगी जोशी
तृतीय: शीला मेहता
(Contestant Above 45yrs):
प्रथम: बसंती पुजारी
द्वितीय: पुष्पा टम्टा
तृतीय: गीता चौहान
Mehandi:
प्रथम: अंजू भंडारी
द्वितीय: सुनीता बेनी
तृतीय: सीनू
Rangoli:
प्रथम: आराध्या
द्वितीय: दीपा त्रिलोकी
तृतीय: रेनू अधिकारी
Vote of Thanks
कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल द्वारा भव्य आयोजन में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों, पुलिस परिवारजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए *धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिसके साथ ही श्रीमती रश्मि पंत मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद नैनीताल द्वारा तीज महोत्सव के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजक, मैनेजमेंट टीम, ऐंकर, साउंड टीम, प्रतिभागी, पुलिस परिवार की महिलाओं की सराहना की गई। इससे प्रेरित होकर स्वास्थ्य विभाग में भी इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महोत्सव में उपस्थित सभी को तीज की बधाई दी। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों ने इस पर्व का भरपूर आनंद लेते हुए एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार (नोडल अधिकारी महोत्सव), श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल (सहायक नोडल अधिकारी) के कुशल पर्यवेक्षण में श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्रीमती सुनीता कुंवर (प्रभारी महिला हेल्पलाइन), श्रीमती हेमा ऐठानी (पी.आर.ओ.), श्रीमती नीशू गौतम प्रभारी साइबर सेल व सम्पूर्ण आयोजन टीम* की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।







