कालाढूंगी पुलिस 57 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री /तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध के निर्देश दिए गए है

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.02.2026 को चैकिंग के दौरान निहाल नदी विदरामपुर चकलुवा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 57 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR NO. 16/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मोहन राम निवासी शीशमपुर विदरामपुर चकलुवा कोतवाली कालाढूंगी नैनीताल उम्र 27 वर्ष,
बरामदगी 57 पाउच अवैध कच्ची शराब







