मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी गांव-गांव पहुंचाएगा IEC-Van

21 अगस्त से 11 सितंबर तक नैनीताल जिले के सभी आठ विकासखंडों में चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान

हल्द्वानी दिनांक 20 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नैनीताल जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत IEC-Van के माध्यम से विकासखंडों के चयनित ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी जाएगी।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, नैनीताल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त 2026 से 11 सितंबर 2026 तक जिले के आठों विकासखंडों—भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट, रामनगर, कोटाबाग और हल्द्वानी—में IEC-Van का संचालन किया जाएगा। संबंधित विकासखंडों के सहायक खंड विकास अधिकारियों को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अभियान की शुरुआत 21 अगस्त 2026 को प्रातः 9:30 बजे विकास भवन, भीमताल में प्रस्तावित जनपद स्तरीय कार्यक्रम से की जाएगी। इस अवसर पर IEC-Van को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित रूट के लिए रवाना किया जाना प्रस्तावित है। पत्र के अनुसार संबंधित अधिकारियों को IEC-Van के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विकासखंडवार इस प्रकार रहेगा IEC-Van का कार्यक्रम
भीमताल विकासखंड में IEC-Van 21 अगस्त 2026 को चनौती पाण्डे गांव और जगलिया गांव पहुंचेगा। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को महरागांव, लेवेशाल, अल्चौना, चाफ़ी, नागरी गांव और हैड़ियागांव क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
धारी विकासखंड में 24 अगस्त 2026 को मटियाल, पदमपुरी, भालुगाड़, कसियालेख, ससवनी और सुनकया में तथा 25 अगस्त 2026 को धानाचुली, मानागेर, चोरलेख, मज़यूली , जलनानील पहाड़ी क्षेत्र में IEC-Van पहुंचेगा।

ओखलकांडा विकासखंड में 27 अगस्त 2026 को ओखलकांडा तल्ला, मल्ला ओखलकांडा, खनस्यू, गलनीसाल और झड़गांव तल्ला क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

वहीं दिनांक 29 अगस्त 2026 को मटेला नाई, भद्रेठा , कुंडल और डालकन्या क्षेत्र को कवर किया जाएगा।

रामगढ़ विकासखंड में 31 अगस्त 2026 को दाड़िमा, सिमायल, गढ़गांव, म्योडा और नथुवाखान क्षेत्र, तथा 1 सितंबर 2026 को लोशज्ञानी, तल्ला रामगढ़, बोहराकोट, मल्ला रामगढ़ और गागर क्षेत्र में IEC-Van के माध्यम से योजना की जानकारी दी जाएगी।

बेतालघाट विकासखंड में 2 सितंबर 2026 को भवाली, निगलाट, रातीघाट, गरमपानी, मझेड़ा और डोबा क्षेत्र तथा 3 सितंबर 2026 को धनियाकोट, चापड़, अमेल, तल्लीसेटी और मल्लासेटी क्षेत्र में अभियान संचालित किया जाएगा।

रामनगर विकासखंड में 5 सितंबर 2026 को पाटकोट, टेड़ा, चिलकिया, टांडा मल्लू, पीरुमदारा, बसई, हिम्मतपुर डोटियाल, किशनपुर छोई और नाथुपुर छोई क्षेत्र में तथा 7 सितंबर 2026 को निर्धारित क्षेत्रों में IEC-Van के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कोटाबाग विकासखंड में 8 सितंबर 2026 को बैलपड़ाव, पवलगढ़, मनकठपुर, चांदपुर और गिनतीगांव क्षेत्र तथा 9 सितंबर 2026 को आंवलाकोट, पांडेगाव, नाथुनगर पतलिया, बजूनियाहल्दू और कालाढूंगी क्षेत्र में IEC-Van पहुंचेगा।
इसी क्रम में हल्द्वानी विकासखंड में 10 सितंबर 2026 को लामाचौड़, पीपलपोखरा, गूजरौड़ा, बजुनियाहल्दू, विकासखंड कार्यालय कमलुवागांजा, देवलचौड़ बदोबस्ती, चांदनी चौक, घुड़दौड़ा, हल्दूचौड़, डूंगरपुर, हाथीखाल और फत्तापार क्षेत्र में तथा 11 सितंबर 2026 को विकासखंड कार्यालय खेड़ा, देवला तल्ला, देवला मल्ला, कुंवरपुर, सीतापुर, चोरगलिया, आमखेड़ा, लाखनमंडी और नयागांव कटान क्षेत्र में अभियान संचालित किया जाएगा।
योजना की जानकारी के साथ मिलेगा मार्गदर्शन
IEC-Van के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से संबंधित जानकारी एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के लिए उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना है, ताकि वे योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा संबंधित विकासखंडों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार IEC-Van का संचालन सुनिश्चित करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। चौपाल के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा IEC सामग्री एवं हितधारकों के समूह गठन आदि की कार्रवाई भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार किसी कारणवश निर्धारित तिथि में परिवर्तन होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से पूर्व सूचना उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन की गतिविधियों के फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी लोकेशन सहित उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव पहुंचने वाला IEC-Van अभियान इसी उद्देश्य को धरातल तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है।

इसके साथ ही नैनीताल जनपद के युवाओं, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि को पहुंचने वाले IEC-Van एवं चौपाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page